माननीय श्री अरविन्द केजरीवाल
मुख्यमंत्री दिल्ली
मुख्यमंत्री बनने की बधाई.
CM साहब मै एक आम आदमी हुँ, नौकरी पेशा हुँ, मेहनत करके अपनी आजिविका चलाता हुँ| आप मुख्यमंत्री बने आपने कहा कि पहली बार एक आम आदमी मुख्यमंत्री बना है| यकिन मानिए बहुत खुशी हुई ये जानकर कि आम आदमी मुख्यमंत्री बना है ऐसा लगा जैसे मै स्वयं मुख्यमंत्री बन गया हुँ |
आम आदमी हुँ इसलिये आम आदमी वाली कमजोरी भी है मुझमें,कमबख्त सपने बहुत जल्दी देख लेता है | आपके मुख्यमंत्री बनते ही मैने भी बहुत से सपने देख लिये थे |
जैसे कि पहले मुझे पता ही नहीं था कि आम आदमी भी स्पेशल मैट्रो ट्रेन लेकर चल सकता है सिर्फ अपने लिये!!!!!!!!!!!!
वो तो तब पता चला जब आप शपथ के लिये मैट्रो से गये| महोदय मुझे भी अगले हफ्ते जाना है कहीं किसी कार्यक्रम मे तो क्या मेरे लिये भी किसी स्पेशल बस का इंतजाम हो सकता है???????
आप बड़े आम आदमी हो और मै छोटा इसलिये मैट्रो की जरूरत नहीं है मै बस से काम चला लूंगा| इसका खर्च नहीं पुछूंगा क्योंकि जैसै आप आम है वैसे ही मै भी आम हुँ जहाँ से आपके मैट्रो का खर्च लगा वही से इस बस का भी लग जायेगा!!!!!!!
वैसे भी आप ही तो कहते हो कि आम आदमी का हक है यह |
लेकिन एक सवाल यहाँ दिमाग मे खड़ा हो गया कि खर्च कहीं से तो लगा ही है तो लगा कहा से शायद सरकारी खजाने से !!!!!
अब सरकार तो कमाई करती नहीं पैसा तो सारा जनता का ही होता है जो भी खर्च होता है तो क्या इसका मतलब ये मान लु कि आपकी ट्रैन की सवारी मुफ्त की नहीं बल्कि आम आदमी के जेब से कि गयी थी?????
अब सवाल ये भी है कि अगर पैसा आम आदमी का लगा है तो क्या ये स्पेशल ट्रैन ले जाना जरूरी था???????
आप कहते रहे है कि नेता जनता के पैसे का दुरूपयोग करते है तो क्या ये दुरूपयोग या फिजुल खर्ची नहीं थी. अगर फिजूलखर्च है तो क्यु कि गयी आप बड़े आम आदमी है तो क्या इतनी सी बात आपके ध्यान मे नहीं आयी??? कैसे आम आदमी है आप?
खैर छोड़िये मै भी कहाँ बात का बतंगड़ बनाने बैठ गया पर क्या करूँ आम आदमी हुँ ना तो आदत भी वही है कि कमबख्त सवाल बहुत पुछता रहता है| आप से भी भूल हो गयी होगी तो इसमें मेेरा इतना सवाल करना भी कहाँ जायज है????
लो बात बात मे एक बात तो भुल ही गया मै कि आपकी तबीयत कैसी है वो TV पर बार बार लगातार बता रहे थे कि आपको खाँसी बहुत हो गयी है. मै तो घबरा ही गया था कि कहीं किसी की नजर तो नहीं लग गयी आपको. मैने तो पंडित जी से भी बात कर ली थी आपके लिये पूजा पाठ कराने कि |
लेकिन हाँ यहाँ भी एक बात और देखने वाली मिली कि पहली बार किसी आम आदमी कि खाँसी पुरे मिडिया चैनलो पर लगातार तीन दिन तक दिखाई गयी थी!!!!!!!!!!! वरना VIP लोगो कि तो रोज दिखाते है| अरे VIP से याद आया मिडिया वाले भी अपने मतलब के लोगो कि खबर दिखाते है वो अपने अटल जी भी बहुत बीमार है पर कोई न्युज वाला कहा दिखाता है उनका हाल चाल पर हाँ सोनिया जी को जूकाम भी होता है तो जरूर बताते है| खैर अपने को क्या मिडिया वालो का काम है वो जाने किसको दिखाना है किसको नहीं दिखाना आखिर उनको भी तो अपनी दुकान चलानी है!!!!!!!
फिर जब उस दिन विधानसभा मे विश्वासमत वाले दिन आपने कहा ना कि आप अब बिल्कूल ठीक है तो जान मे जान आयी मेरी |
आपने उसदिन एक बात और कही कि भगवान है ये बात का यकिन हो गया तो सर मुझे भी उसदिन यकिन हो गया कि भगवान तो है वरना कहाँ आम आदमी की किस्मत कि उसकी खाँसी TV पर दिखे| मेरे पड़ोसी के बेटे को पिछले बीस दिन से निमोनिया है पर TV तो दुर किसी लोकल अखबार तक मे खबर नहीं आती |
लेकिन आप की खबर मिली तो अच्छा लगा, हाँ थोड़ा बूरा भी लगा कि अरविन्द जी आम आदमी है फिर भी TV पर खाँसी दिखाई जा रही है और पड़ौसी का बेटा भी आम है पर कोई खबर नहीं दिखी
तब जाके पता चला कि आम आदमी भी दो तरह के होते है एक बड़ा आम आदमी आपकी तरह और दुसरा छोटा आम आदमी हमारी तरह
वैसे सर एक बात पुछू लोग कह रहे थे कि मिडिया वाले बिना पैसे लिये ऐसी फालतू खबरे नहीं दिखाते है तो आप की खाँसी को क्यों इतना दिखा रहे थे आप कोई VIP थोड़े ही हो आप तो हमारे आम आदमी हो!!!!! मिडिया को क्या मिला क्या नहीं वो तो भगवान जाने या देने वाला जाने मुझे क्या करना है
लोग बाते कर रहे थे तो सोचा आपको बता दुं आखिर आम आदमी आम आदमी तो बात नहीं बतायेगा तो किसको बतायेगा |
जाने दिजिये लोग है तरह तरह कि बाते करते रहते है हमे क्या करना है आम आदमी कि ये आदत भी बहुत बूरी होती है ना सर!!!
खैर विश्वास मत जीतने के बाद आप पूरी तरह स्वस्थ लगे ये बात अच्छी लगी |
विश्वास हो गया भगवान है वरना कहाँ दिल्ली के बड़े बड़े डाक्टर जिस खाँसी को 7 दिन तक ठीक नहीं कर पाये उसे भगवान ने एक दिन मे ठीक कर दिया आपको विश्वास मत जीता कर!!!!!!!!
उस दिन वो भाजपा वाले हर्षवर्धन जी आप पर बहुत चिल्ला रहे थे बहुत गुस्सा आया उन पर कि पहली बार कोई आम आदमी कुछ ले दे के CM बना है तो उनका पेट क्यूँ दूख रहा है ?
मानता हुँ कि उनके सवाल जायज थे पर वो कोई टाइम था सवाल करने का? अरे पूरे पाँच साल पड़े है फिर कभी पुछ लेते पर माने ही नहीं सारे सवाल एक दिन मे ही पुछ डाले उन्होंने ,वो तो अच्छा किया आपने कि उनके किसी सवाल का जवाब ही नहीं दिया
क्यूँ दे जवाब वो तो नेता है और नेता लोग हम आम आदमी को कहाँ जवाब देते है जो आम आदमी जवाब दे उनको अच्छा किया आपने वैसे भी आप बड़े वाले आम आदमी है!!!!!!!!
वो हर्षवर्धन जी पुछ रहे थे कि आपने कसम खायी थी कि कोंग्रेस से किसी तरह का समर्थन ना लोगे ना दोगे. अदर की बात है मुझे बता दिजीये कि सच है क्या ये मै किसी को नहीं कहूँगा कसम से
और आप तो जानते ही है कि आम आदमी कसम का कितना पक्का होता है कुछ भी हो जाये कमबख्त कसम नहीं तोड़ता और वो भी बच्चो की देवा देवा देवा इतना बड़ा पाप आम आदमी कभी नहीं करता
वैसे भी उनको कसम से क्या मतलब आपने खायी या नहीं खायी
अगर खायी भी है तो कौनसे उनके बच्चो की कसम खायी थी क्या जो उनको बूरा लगा इतना. अजी सच तो ये है वो खुद मुख्यमंत्री नहीं बन पाये ना इसलिये दुखी हो रहे थे. जलन हो रही होगी आपसे!!!!!!!!!
और वो अरविन्दर लवली कोंग्रसी उसदिन ऐसा खुश हो रहा था जैसे उसके भाई की शादी हो !
समर्थन का अहसान जता रहा था बार बार तो मुझे तो लगा कि आप बोलेंगे उसको आम आदमी वाली देशी स्टाईल मे कि ज्यादा अहसान मत जता समर्थन का वरना तुम्हारे करप्शन की जो फाईले रद्दी मे डलवा रहा हुँ वही सबसे पहले खोलुंगा पर आप तो चुप चाप सुनते रहे !!!
एक बार बोल देते तो उसको भी औकात पता चल जाती |
फिर पड़ौस के चाय वाले ने बताया कि आप अब बड़े आम आदमी बन गये हो राजनीती मे आ गये हो आप की भी मजबूरी है मुख्यमंत्री जो बनना है तब बात समझ आयी कि आप चुप क्यूँ रहे| आखिर सत्ता सुंदरी होती ही ऐसी है कि सब बदल जाता है |
छोड़ो ये बात भी लेकिन सर आपको याद है जब अन्ना ने आंदोलन किया था तो आपने कहा था एक बार कि राजनीतिक पार्टी नहीं बनाओगे ना राजनीति मे आओगे फिर कैसे आ गये आप यहाँ???????? ये बात समझ नहीं आयी मुझे| आप ही बता दो आम आदमी को ये राजनीति वाली बाते समझ नहीं आती!!!!!!
लो बातो बातो मे आपका इतना वक्त बरबाद कर दिया असल मे मेरे दिल मे भी कुछ सवाल है क्या करूँ आम आदमी हुँ ना सवाल बहुत करता रहता हुँ और फिर आम आदमी आम आम आदमी से सवाल नहीं करेगा तो किस से करेगा ?
जानता हुँ जवाब एक का भी नहीं मिलेगा फिर भी सवाल तो करूँगा क्युंकि लोकतन्त्र है सवाल करना हक है मेरा :-)
01. पहला सवाल आपने कहा कि राजनीतिक दल नहीं बनाओगे ना राजनिती मे आओगे तो क्यों आये राजनिती मे?
अगर आपका जवाब ये है कि राजनीति के दलदल को साफ करने के लिये उसमें उतरना जरूरी होता है तो फिर अन्ना को ये बात क्यों समझ नहीं आयी इतने सालो मे? क्यों अन्ना और किरण बेदी ने राजनीति मे आने का विरोध किया?
या फिर उनकी समझ कमजोर है आपसे?
अगर उनकी समझ कमजोर है तो आपने पहले उनका साथ क्यों दिया????
यहाँ क्या ये समझा जाये कि आपने उनका इस्तेमाल किया अपने को राजनीति के प्लेटफार्म पर उतारने हेतु????
02. बाबा रामदेव भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे थे आपके पहले से, तो फिर आप ने उनका समर्थन क्यु नहीं किया?????
क्या आपको डर था कि उनका साथ लेने से आपकी राजनीती मे आने कि सोची समझी हीरो स्टाईल एन्टरी का रंग फिका हो जायेगा क्योकि सारा क्रेडिट तो बाबाजी ले जायेंगे????
03. आपने रामलीला मैदान से लेकर जंतर मंतर, हर मंच हर नुक्कड़ सभा हर मिडिया कोन्फरेन्स मे यहाँ तक अपनी चुनावी सभा मे कहा कि शीला दीक्षित भ्रष्ट है आपके पास सबूत है सत्ता मे आने पर उनको जेल भेजोगे तो फिर सदन मे हर्षवर्धन जी से सबूत मांगने का राज क्या था?????
शायद समर्थन की पहली किस्त अदा कि आपने!!!!!!!!!!!
04. आपने बच्चों कि कसम खायी कि ना समर्थन दोगे ना लोगे तो फिर कोंग्रेस के समर्थन से सरकार क्यूँ बनायी????
05.चुनाव परिणाम आने पर आपने कहा जनता ने बहुमत नहीं दिया सरकार नहीं बनाओगे फिर कोंग्रेस की समर्थन की घोषणा के बाद जनमत करने का नाटक क्यों किया जब सरकार बनानी ही थी तो?????
06.आप हमेशा कहते रहे कि कोंग्रेस भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी पोषक है फिर भाजपा को अछूत बना कर कोंग्रेस का अप्रत्यक्ष साथ लेने का मतलब क्या है???? क्या आप ये मानते है कोंग्रेस भ्रष्ट नहीं है जितनी आप बताते हो????
07. आपने कहा सरकार बनने के 15दिन मे जनलोकपाल बनाओगे आज शपथ लिये 8 दिन हो गये है अब आप कह रहे है कि 15-20 दिन और लगेंगे जबकि आप जानते हो ये आपके नही केन्द्र के हाथ मे
फिर जनता को गुमराह क्यूँ किया आपने???????
08. रामलीला मैदान मे भारत माता का फोटो किसके कहने पर हटाया गया और क्युं?????
अगर आपका ये मानना है कि भारत माता कि फोटो लगाने से किसी की भावना आहत होती है तो उन लोगो कि भावनाओं का क्या जिनकी भावनाएँ भारत माँ का फोटो हटाने से आहत हुईं?????
क्या ये वोट बैंक कि राजनीती की शुरूआत करने की आपकी योजना का हिस्सा नहीं था????????
09. कश्मीर पर आपकी पार्टी के कुछ लोग चाहते है जनमत हो क्या ये देशद्रोही कार्य नहीं है?????? अगर हाँ तो ऐसे लोग आप की पार्टी मे क्यूँ है??????
या आपकी पार्टी का ऐजेंडा भी यही है कि कश्मीर पाक को दे दिया जाये???? स्पष्ट करे
10. शीला दीक्षित को क्लीन चिट की वजह क्या है???? क्यों आपने पहले हर जगह कहा कि आपके पास सबूत है शीला के खिलाफ और अब क्यूँ आप भाजपा से सबूत मांग रहे है
11.आपने कहा कि VIP कल्चर खत्म करोगे फिर स्पेशल मैट्रो ट्रैन से शपथ मे जाना क्या हुआ ? क्या ये VIP कल्चर नहीं है?
12. आपकी शपथ के लिये जो ट्रैन चलाई गयी चंद लोगो के लिये उसका खर्च कौन अदा करेगा? आप या आपकी पार्टी???
क्या ये जनता के पैसे का दुरूपयोग नहीं था?
13. आपने कहा कि राजनीति का दलदल साफ करने के लिये उसमें उतरना जरूरी है सही बात है हम भी सहमत है लेकिन CM साफ इन्सान गंदगी की सफाई सबसे पहले अपने घर से शुरू करता है तो क्या आप भी ऐसी ही शुरूआत करोगे?? आपके साथी मनीष शिसोदिया के NGO कबीर पर विदेशी चंदे के आरोप लगे है तो क्या आप सबसे पहले उसकी जाँच कराओगे?????
14.आपके पास दिल्ली के फुटपाथो पर रहने वाले मेरे कश्मीरी भाईयों के लिये क्या योजना है??? कश्मीर मे उनके घर नीलाम हो रहे तो क्या आपकी सरकार उनके घर बचाने के लिये दखल देगी या नहीं?????
15. जामा मस्जिद के बकाया बिजली बिल की वसूली कब तक कराओगे आप या वोट बैंक के चलते चुप रहोगे???
16. जब बिजली सब्सिडी से ही सस्ती करनी थी तो शब्दो की बाजीगरी का खेल खेलने का क्या औचित्य था???? आप सीधे भी तो कह सकते थे कि हम बिजली पर सब्सिडी देंगे पर आपने कहा सरकार दाम ज्यादा ले रही है हम कम करेंगे ???
17. बिजली पर सब्सिडी से जो नुकसान होगा उसकी भरपायी कौन करेगा????
18. बांग्लादेशी घूसपेठीये जो बहुत बड़ी तादात मे दिल्ली मे अवैध कब्जा जमाये बैठे है अधिकांश तो वोटर ID और राशन कार्ड तक हासिल कर चुके है , उन पर आप क्या कार्यवाही करोगे या फिर वोट बैंक बनाकर पोषण करोगे?????
19. क्या आम आदमी बड़े Duplex बंगले मे रहता है सर?????
20. धारा 370 पर आपका रूख क्या है??
21. समान नागरिक कानून पर आपकी पार्टी का रूख क्या है?
22. बाटला हाऊस एनकाउन्टर पर आपकी पार्टी और आप के बयान के लिये क्या आप माफी मांगोगे???
23. जिस कोंग्रेस के खिलाफ आप चुनाव लड़े जनता ने उसे दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखा दिया | जनता ने स्पष्ट
कर दिया हर राज्य मे कि उसे कोंग्रेस कहीं भी नहीं चाहिये किसी भी स्थान पर लेकिन आपने ने उसी कोंग्रेस का अप्रत्यक्ष सहारा लेकर सरकार बना ली | क्या ये जनता के साथ धोखा नहीं है?
24. दिल्ली की जनता ने आपको और भाजपा को पसंद किया और शायद भाजपा को ज्यादा फिर कोंग्रेस का सहारा लेकर जनसमर्थन को किनारे करना क्या धोखा नहीं है?
25.आज दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है तो क्या आप उसके जिम्मेदार नहीं है?
सवाल तो बहुत है लेकिन फिलहाल आप इतने सवालो के जवाब ही दे दिजिये |
माननीय CM साहब आप मे हमने एक रोशनी की उम्मीद देखी थी मगर अफसोस कि ये उम्मीद महज 8 दिन मे ही धूमिल पड़ गयी है|
एक बात और CM साहब आप भी अपनी पुर्ववर्ती सरकारों के नक्शे कदम पर ही चल रहे है मुफ्त की बिजली मुफ्त का पानी मुफ्त का राशन| ऐसी रेवड़ीयां बाँट कर आप वोट बैंक की जड़ो को ही पोषित कर रहे हो| महोदय मै आम आदमी जरूर हुँ लेकिन मेहनत से कमा कर खाना चाहता हुँ| मुझे मुफ्त की भीख नहीं मेरी मेहनत का हक चाहिये मुझे रोजगार चाहिये मेरा काम करने का हक चाहिये| बेहतर होगा कि मुफ्त कि रेवड़ी की आदत डालने की जगह आप कुछ ऐसा करते कि लोगो को काम मिलता मेहनत का हक मिलता| लेकिन आपने अभी तक सिवाय वाहवाही लुटने वाली घोषणाओ के अलावा कुछ नहीं किया जो आगे चलकर राज्य के लिये बेहद खतरनाक साबित होगी |
उम्मीद करता हुँ आप कुछ बेहतर करे|
शक ही नहीं यकिन है कि आप इनमें से मेरी किसी बात का जवाब नहीं दोगे फिर भी शुभकामना देता हुँ कि आप कुछ बेहतर करे| वोटबैंक की राजनीति से अलग हटकर कुछ करके दिखाये ताकि आम आदमी के जो सपने अन्ना और बाबा रामदेव के आंदोलन से जगे वो धुमिल ना हो सके |
आम आदमी बोलता नहीं है लेकिन जब बोलता है तो सैलाब ला देता है | आम आदमी समझता सब है पर सहता रहता है लेकिन जब सहन शक्ति से उपर उठ कर बोलता है प्रतिकार करता है तो इतिहास बदल देता है | तख्त बदल जाते है भुगोल बदल जाता है | आम आदमी को कमजोर समझने या मुर्ख समझने की भुल ना करे आप | आप भी आम आदमी है बेहतर जानते है आम जन की पीड़ा को!
हो सके तो जवाब जरूर दिजियेगा और अगर आप चाहे तो मै रामलीला मैदान मे सार्वजनिक मंच पर आपसे ये सवाल जवाब करने को तैयार हुँ क्योंकि आप ही तो कहते हो कि सब कुछ जनता के सामने होना चाहिये |
मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ है |
धन्यवाद
भारत का आम नागरिक
निखिल दाधीच
03-01-2014
